प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीपुर विकास खंड रामपुर संग्रामगढ़ स्थित कोटेदार सुरेश कुमार की दुकान का औचक निरीक्षण जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक रामपुर संग्रामगढ़, पूर्ति निरीक्षक सांगीपुर और पूर्ति निरीक्षक लालगंज की संयुक्त टीम के साथ किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्डधारकों के खाद्यान्न वितरण से संबंधित लिखित बयान दर्ज किए गए। कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार सुरेश कुमार की ओर से कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से 02 से 03 किलोग्राम कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। कोटेदार पर ई-केवाईसी के लिए प्रति यूनिट 50 रुपये वसूलने का आरोप लगाया। ग्रामवासियों की उपस्थिति में दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया तो दुकान में एक भी बोरी खाद्यान्न नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान बार-बार बुल...