कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर देहात। जनपद में हादसों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व बडे़ पैमाने पर वाहनों के चालान के बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी व चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन में तीन सवारी व कार में सीट बेल्ट की अनदेखी के साथ ही ओवरलोडिग व अनियमितता पर 126 वाहनों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...