नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में प्रशासनिक अनियमितता, अवैध नियुक्तियों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ग्रेटर नोएडा इकाई ने मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही और योग्य शिक्षकों और छात्रों के साथ अन्याय भी हो रहा है। प्रांत मंत्री गौरव गौड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थिति चिंताजनक है और छात्र लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। यदि प्रशासन सुधारात्मक कदम नहीं उठाता तो आंदोलन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, इंटरनेट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है। वहीं, परिसर और हॉस्टलों में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही से छात्रों की सुरक्षा खतरे में है। नशे के...