पाकुड़, मई 1 -- पाकुड़। प्रतिनिधि खनन टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने पाकुड़ अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा में स्थापित क्रशर यूनिट का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता के आरोप में 11 क्रशर यूनिट को अगले आदेश तक सील कर दिया। टीम में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद, सीओ भागीरथ महतो के अलावे दुमका के संयुक्त जांच दल के सदस्य शामिल थे। जानकारी के अनुसार टीम के सदस्यों ने पाकुड़ अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा में स्थापित क्रशर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पायी गयी अनियमितता के आलोक में कुल 11 क्रशर यूनिट को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। सील किए क्रशर संचालक में एचअली स्टोन वर्क्स, मोरसलिम शेख, अकबर स्टोन वर्क्स, मेसर्स कयसुधीन शेख, मेसर्स टू स्...