जहानाबाद, फरवरी 4 -- जांच रिपोर्ट के आलोक में विभाग की कार्रवाई 5 साल तक चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंचायतीराज विभाग ने काको प्रखंड के पिंजौरा पंचायत के मुखिया रामानंद सिंह को उनके पद से हटा दिया है। साथ ही अगले पांच वर्षों तक किसी भी प्रकार का पंचायत चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कार्रवाई लोक प्रहरी सह मगध प्रमंडल आयुक्त द्वारा गठित आरोप एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया रामानंद सिंह पर वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोपों में वर्ष 2024-25 के दौरान ग्राम सभा से बिना पारित कराए योजनाओं का क्रियान्वयन करना तथा उनसे संबंधित राशि की निकासी शामिल है। इसके अलावा स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन में विभागीय दिशा-निर्देश...