कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता मूरतगंज ब्लॉक के काजू गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच एआर कोआपरेटिव को सौंपी है। एआर ने जांच के लिए सचिव व एडीओ से रिपोर्ट मांगी है। मूरतगंज ब्लॉक के काजू निवासी मोहित दुबे पुत्र अवधेश दुबे ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि गांव में कराए गए विकास कार्यों में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने धांधली की है। वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया गया था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए काजू गांव में कराए गए विकास कार्यो में हुई धांधली की जांच एआर कोआपरेटिव को सौंप दी है। एआर कोआपरेटिव ने जांच के लिए काजू गांव के सचिव व एडीओ पंचायत से संबंधित अभिलेख मांगे थे, लेकिन नहीं दिया गया। इस पर एआर कोआपरेटिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.