रामपुर, जनवरी 8 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिजइया गांव निवासी राजेश यादव उम्र करीब 25 साल एक रिश्तेदार के घर शहजादनगर थाना क्षेत्र में आया था। बुधवार रात करीब 8:30 पर वह बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह शंकरपुर गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में वह घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ईएमटी शिशुपाल और चालक प्रदीप कुमार घायल को उपचार केलिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया ह...