सोनभद्र, फरवरी 6 -- विंण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के यूपी-झारखंड सीमा पर हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान और ढाबे में घुस गया। इससे दुकान और ढाबा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा था कि किसी को खरोंच तक नहीं आई। जबकि पांच-छह लोग ढाबे पर बैठे हुए थे। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के यूपी-झारखंड सीमा पर हनुमान मंदिर के पास एक 16 चक्का चेचिस ट्रक शुक्रवार की सुबह नौ बजे अनियंत्रित होकर राजू की साइकिल की दुकान और ढाबे में घुस गया। इससे राजू की साइकलि की दुकान के साथ ही सोमारी देवी पत्नी स्व. बैजनाथ का ढाबा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दुकान से पीड़ित परिवार का जीवन-यापन होता था। घटना के समय होटल में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शी आनंद द्विवेदी ने बताया कि होटल में 5-6 लोग चाय पी रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.