सीवान, फरवरी 11 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेनुआ-सोहगरा मुख्य मार्ग पर कुरमौली गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के कर्मा बाबा निवासी और ऑर्केस्ट्रा संचालक अखिलेश साह (40) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने अचानक एक साइकिल सवार आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में अखिलेश साह की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वैन की मदद से घायल को गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.