फिरोजाबाद, जनवरी 10 -- शिकोहाबाद, थाना क्षेत्र के नौशहरा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। शुक्रवार की रात क्रेटा गाडी यूपी 84 एम 4591 में दो व्यक्ति कही जा रहे थे। जब उनकी कार नौशहरा कट के पास पहुंची ही थी कि तभी कार चालक का कार से नियंत्रण खो गया। इससे कार बेकाबू हो अनियन्त्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में सवार चालक लवकुश पुत्र सर्वेश कुमार निवासी कुसमरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी एवं उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। कार चालक की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.