साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो- साहिबगंज मुख्य पथ के रणचरा पुल के समीप बंदर कोला स्कूल जाने के रास्ते में चिप्स लोड एक हाइवा गुरुवार के अहले सुबह संतुलन खो देने से पलट गया। दुघर्टना में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार एक चिप्स लेकर हाईवा साहिबगंज से बोरियो की ओर आ रहा थाI बोरियो के रणचरा पुल के पास संतुलन खो देने से हाईवा पलट गया। जिसमें हाईवा के चालक बाल-बाल बच गया। हाईवा का अगला भाग का शीशा आदि क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...