अमरोहा, अप्रैल 20 -- हाईवे से गुजरते समय टायर फटने से अनियंत्रित हुआ सीमेंट के कट्टो से भरा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। वहीं, सीमेंट के कट्टे सड़क पर जहां-तहां बिखरने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाकर बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। शनिवार को हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर स्थित गांव ढकिया चमन के पास हुआ। राजस्थान के जिला भरतपुर के सीकरी थाना क्षेत्र के गांव बाजपुरवा निवासी ट्रक चालक इकबाल पुत्र महबूब दिल्ली से सीमेंट की सप्लाई लेकर चंदौसी की ओर जा रहा था। डिडौली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी के सामने से गुजरते समय अचानक ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पलट गया। गनीमत रही कि जिस समय ट्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.