भागलपुर, फरवरी 10 -- सुल्तानगंज-भागलपुर एनएच पर सोमवार को थाना क्षेत्र के पैन गांव के पास एक तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री भी चोटिल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान सुमित कुमार (28), निवासी अकबरनगर, दुर्गा स्थान, उमाकांत सिंह (71), निवासी तिलकपुर, गीता देवी (65), निवासी खीराडीह, परबत्ता, जिला खगड़िया, प्रतिमा देवी (50), निवासी डुमरिया बुजुर्ग, गंगा कुमार (45), निवासी सुल्तानगंज बाईपास रोड के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.