कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा, संवाददाता> जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहारा के समीप सोमवार की दोपहर को बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट जाने से इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक घायल को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान लक्ष्मी कुमारी, उम्र 12 वर्ष, पिता- मुरारी सिंह,ग्राम झरकी विशुनपुर और अनिल कुमार, 20 वर्ष,पिता- अरुण साव, ग्राम गझंडी,कोडरमा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में 10 लोग सवार होकर बरकट्ठा से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर झरकी बिशनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान महतोअहारा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आठ लोग ठीक बताया जा रहा है। इसके बाद आनन- फानन में सदर हॉस्पिटल लाया गया,जहां इलाज कर लक्ष्मी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.