गोरखपुर, जून 5 -- पाली। सहजनवा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में मंगलवार रात एक युवक छत से गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन आनन-फानन में सीएचसी सहजनवा ले गए। वहां से डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। क्षेत्र के बड़गों निवासी असफाक अहमद (35) मंगलवार रात छत पर सोने गये थे। रात में नीचे खड़ंजे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान बुधवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी रुखसाना, दो पुत्र व दो पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.