फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- नवाबगंज। बबना तिराहे पर एक अनियंत्रित हुई बोलेरो दरवाजा तोड़ते हुऐ बरामदे तक जा घुसी। इससे गृह स्वामी और परिजनों ने भागकर जान बचाई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग निकल आए। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। एक ग्रामीण शाम के समय अपने घर पर थे। वह बच्चों के साथ बैठे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर उनके दरवाजे को तोड़ती हुयी बरामदे में जा घुसी। इसमें ग्रामीण और उनके परिवार के लोग बाल बाल बच गये। मुख्य गेट टूट गया। घटना को देखते हुये आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस को जानकारी दी गई। इस पर पुलिस चालक समेत गाड़ी को थाने ले गई। इसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.