संभल, मई 19 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव अर्थल निवासी सचिन (16वर्ष) पुत्र रोदास रविवार को बाइक से साथी राजू पुत्र जयवीर तथा यशपाल पुत्र जबर सिंह के साथ रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहट करण जा रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवारों से टकरा गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.