सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बराईडाड़ मल्देवा गांव निवासी 20 वर्षीय शिवशंकर पुत्र रिंकू सोमवार शाम को अपने चचेरे भाई के साथ लूना बाइक पर दुद्धी बाजार जा रहे थे। घर से महज 100 मीटर दूर बराईडाड़ सरकारी स्कूल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...