साहिबगंज, दिसम्बर 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा -राजमहल मुख्य मार्ग पर फुलबडिया फोर लेन पुल पर मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिहार के खगरिया के संतोष गोस्वामी (30) फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी में कार्यरत हैं। वे अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद फुलवरिया की ओर अपना घर बाइक चला कर जा रहा था। इसी दौरान फोर लेन पुल के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। राजमहल थाना के पेट्रोलिंग गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लगा गया। डॉक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर थाना के एसआई महादेव उरांव पहुंच कर मामले की छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.