सोनभद्र, फरवरी 9 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भट्ठी मोड़ लीलासी मार्ग पर महुअरिया के समीप रविवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सरडीहा गांव के टोला सायल निवासी 21 वर्षीय पवन सिंह पुत्र रामदास अपने चचेरे भाई 19 वर्षीय बाबूलाल पुत्र दुबराज के साथ लीलासी जा रहा था। इसी बीच महुअरिया के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों पुलिया के नीचे जा गिरे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद पवन सिंह काफी देर तक पुलिया के नीचे पानी में ही पड़ा रहे, जिससे हालत और गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.