गंगापार, दिसम्बर 11 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार दोपहर बारा थाना अंतर्गत गन्ने चौकी के ग्राम सोनबरसा की सीमा के अंदर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पर सवार दो लोगों में से एक की मौके पर मृत्यु हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। घायल को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के डांडो निवासी 17 वर्षीय अर्पित सिंह पुत्र स्व. संजीव सिंह और 19 वर्षीय सागर वर्मा पुत्र रज्नन वर्मा बुलेट मोटरसाइकिल से निजी काम से कही गये थे। दोपहर दोनों वापस घर आ रहे थे। सोनबरसा गांव में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आई गंभीर चोटों के कारण अर्पित सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई और सागर गंभीर रूस से घायल है। उसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए भ...