गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा। गढ़वा-श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के पढ़ुआ मोड़ पर रविवार को मोटरसाइकिल से गिरकर 13 वर्षीय आदर्श कुमार पिता अभय कुमार गुप्ता घायल हो गया। वह श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर का रहनेवाला है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि आदर्श कुमार अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा आ रहा था। उसी दौरान पढ़ुआ मोड़ पर सड़क पर अचानक नीलगाय कूदने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा आदर्श कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.