संभल, मई 31 -- बबराला-अनूपशहर मार्ग पर स्थित जिजोडा डांडा गांव के पास सड़क में बने गहरे गड्ढे एक बार फिर हादसे की वजह बन गए। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे जुनावई थाना क्षेत्र के नसीरपुर खादर गांव निवासी नीलू पुत्र रामशरण दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। नीलू दिल्ली में रहकर काम करता है। जैसे ही वह जिजोडा डांडा गांव के पास पहुंचा, तो सड़क में बने गहरे गड्ढों की चपेट में आकर बाइक असंतुलित हो गई और वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद नीलू सड़क पर तड़पता रहा, जिसे देखकर गांव के लोगों ने तुरंत प्राइवेट एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे गुन्नौर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. अजहर अली ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे और घायल युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.