मथुरा, फरवरी 7 -- परिक्रमा मार्ग के वाराह घाट स्थित राधा केलि कुंज के सामने फुटपाथ पर स्वामी प्रेमानंद के दर्शनों के लिए आई एक महिला श्रद्धालु पर अनियंत्रित होकर एक कार चढ़ गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला श्रद्धालु घायल हो गई। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार देर रात स्वामी प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर फुटपाथ पर लगी रेलिंग में उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालु इंतजार कर रहे थे, तभी रमणरेती पुलिस चौकी की ओर से तेज गति से आई एक कार आश्रम के सामने अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई, जिसके चलते फुटपाथ पर बैठी गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव बोहापुर निवासी 40 वर्षीय नीलम चपेट में आकर घायल हो गई।‌ वहीं फिरोजपुर निवासी कंचन बेहोश होकर गिर पड़ी। ...