अमरोहा, फरवरी 20 -- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोंहा निवासी संजीव बुधवार देर शाम अपनी मां उर्मिला व बहन रेनू के साथ गजरौला क्षेत्र के गांव बहलोलपुर जा रहा था। रास्ते में भानपुर रेलवे फाटक के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...