रुडकी, दिसम्बर 10 -- एक गाड़ी बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के कुड़कावाला गांव के समीप बुधवार सुबह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई है। दुर्घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से रुड़की अस्पताल भेजा। घायलों में संगम सैनी, आशू व सौदाराम के नाम शामिल है। तीनों घायल कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला गांव में रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.