पीलीभीत, अप्रैल 15 -- सोमवार को पूर्णागिरी से दर्शन कर वापस घर जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पास के ही तालाब में जाकर पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने सभी को बमुश्किल बाहर निकाला। इसमें चालक की मां की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला की भी लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। दोनों ही महिलाएं आपस में रिश्ते की बहन हैं। शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव पुरैना निवासी 28 वर्षीय अमित वर्मा अपनी कार से अपनी 50 वर्षीय मां ऊषा देवी, 26 वर्षीय पत्नी नीतू, पांच वर्षीय पुत्री अनिका और अपनी मौसी जनपद हरदोई के थाना माधोगंज के गांव सैलापुर निवासी 49 वर्षीय सुमन और उनके पुत्र 29 वर्षीय राजन के साथ पूर्णागिरी धाम से दर्शन कर वापसी कर रहे थे। घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.