सोनभद्र, जनवरी 7 -- विण्ढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र केघिवही रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार दम्पत्ति घायल हो गए। कार सवार दम्पत्ति वाराणसी से लौट रहे थे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की मदद से कार में सवार विण्ढमगंज निवासी दम्पति को बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोट आई थी। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वे अपने घर के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...