बरेली, जनवरी 2 -- फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब खुदागंज से ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरकर फरीदपुर की तरफ जा रही थी। फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरते समय ही अचानक ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई ।ट्रैक्टर चालक बसीर निवासी खुदागंज ने ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाई। ट्रॉली से लकड़ी रोड पर बिखर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर पंचायत की जेसीबी मशीन बुलवाकर सड़क पर फैली लकड़ी को एक साइड करवाया तब जाकर सड़क यातायात सुचारू रूप से चालू हो पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...