आरा, फरवरी 22 -- -तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां पुल के समीप की रविवार की सुबह हुआ हादसा -इलाज के लिए कच्छवां निजी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के कुरमुरी-बंधवा नहर मार्ग पर धनगावां पुल के समीप रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए रोहतास जिले के कच्छवां स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत चालक मूल रूप से रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी छोटू कहार का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार था। वह पिछले कई सालों से इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में रहता था। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। छोटू कहार ने बताया कि शनिवार की ...