भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरदेवपुर तुरंतपुर नहरा के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर अचानक छुट्टा पशु आ जाने से रावीस (रोड़ी) लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर को भारी क्षति पहुंची, हालांकि ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि ट्रेलर चालक उमेश कुमार यादव चोपन से रावीस लादकर दानूपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन हरदेवपुर नहरा के पास पहुंचा, तभी अचानक एक छुट्टा पशु सड़क पार करने लगा। पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग स्थल पर पहुंच गए। तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के चलते कुछ दे...