बुलंदशहर, जनवरी 1 -- क्षेत्र के छतारी-खुर्जा मार्ग पर रात में पेपर रोल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक की चपेट में आकर बिजली का पोल टूट गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बुधवार की रात ट्रक चालक अमित अलीगढ़ के जुबैरी से ट्रक में पेपर रोल लेकर नोएडा जा रहा था। छतारी खुर्जा मार्ग पर डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल टूट गया जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया, वहीं बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कवीश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही ह...