हाथरस, दिसम्बर 9 -- हाथरस। शहर में बिना नंबर के ई-रिक्शाओं का संचालन हो रहा है, जिनके कारण लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक ओवरलोड ई रिक्शा सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर स्थित नवीपुर तिराहे के पास पलट गया, जिसके नीचे बुजुर्ग चालक दबकर घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। यहां पर उसके परिजन भी पहुंच गए, जिन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...