रुडकी, फरवरी 21 -- गंगनहर पटरी मार्ग पर शनिवार की तड़के शादी देवबंद में समारोह से रुड़की लौट रहे दो युवकों की कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा पलटी। इससे कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की के राजेंद्रनगर निवासी 35 वर्षीय अमन त्यागी और गणेशपुर निवासी 38 वर्षीय सचिन धीमान एक शादी समरोह में देवबंद गए हुए थे। शनिवार तड़के जब वे अपनी कार से वापस रुड़की लौट रहे थे, तभी गंगनहर पटरी पर राणा फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...