रुडकी, जनवरी 3 -- रुड़की, संवाददाता। शनिवार दोपहर एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई। कार की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। साथ ही वहां खड़ी दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना से आसपास हड़कंप मच गया। आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। जानकारी पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...