रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार देर रात काशीपुर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक युवक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सिरसा सिसैया, दातागंज बदायूं यूपी निवासी 23 वर्षीय प्रदीप पुत्र बनवारी सिंह अपने भाइयों के साथ रम्पुरा में किराये पर रहकर विवाह समारोह में काउंटर लगाने का काम करता था। सोमवार रात वह तीनपानी से काउंटर लादकर पिकअप वाहन से काशीपुर की ओर दूसरी बुकिंग पर जा रहा था। सोब्ती होटल के पास चालक वाहन से अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में प्रदीप और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.