अमरोहा, फरवरी 9 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। जानकारी के अनुसार चौधरपुर निवासी हनीफ बाइक से रविवार रात दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर शहर में चौपला के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हनीफ गंभीर घायल हो गया। जमा हुए लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.