साहिबगंज, फरवरी 24 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लखीपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर टोटो पलट जाने से चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मनसिंघा की सरीफा खातुन (21) फुलवरिया से अपने घर जाने के लिए टोटो पर जा रही थी । तभी लखीपुर के पास टोटो चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। उसमें उक्त महिला और नया बाजार मोगलानी चक के सोहेल शेख (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर कुमार सौरभ ने दोनों को इलाज किया । गंभीर स्थिति में सरीफा खातुन को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...