पलामू, जनवरी 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह-रमकंडा मुख्य सड़क स्थित सूर्यवेदवा पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गयी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के भटवाजरही निवासी विगान परहिया, उनकी पत्नी दुखनी देवी, बहू किरण देवी और अकली देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सभी लोग हरीलाल यादव का टेंपो 800 रुपये में बुक कर भूत-प्रेत से संबंधित पूजा कराने जा रहे थे। सूर्यवेदवा पुलिया के समीप सामने से आ रही कार को साइड देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.