मुरादाबाद, जनवरी 7 -- क्षेत्र में रतुपुरा-करनावाला जपती मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनावाला जब्ती निवासी निपेंद्र कुमार (35) पुत्र गेंदा सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी, जिसमें बाइक सवार के चेहरे, कोहनी और घुटनों में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ईएमटी विजय प्रकाश, पायलट हर्षित ने घायल को नगर के सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...