बिजनौर, जनवरी 26 -- स्योहारा रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। शनिवार शाम शेरकोट थाने के गांव वाजीदपुर निवासी भूरे सिंह 30 वर्ष और खुशीराम नूरपुर से स्योहारा की ओर जा रहे थे। अशरफ जकरिया इंटर कॉलेज के समीप सामने से आए एक युवक को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। अनियंत्रित बाइक गिरने से दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गये। दोनों घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...