सोनभद्र, फरवरी 11 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर कुंडाडीह गांव के समीप मंगलवार को रात अनियंत्रित बाइक से गिरकर बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने ननिहाल बीजपुर के शीशटोला से वापस अपने घर म्योरपुर के किरवानी लौट रहा था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी 30 वर्षीय रविकांत पुत्र प्रभुनाथ मंगलवार को बुलेट बाइक से अपने ननिहाल बीजपुर थाना क्षेत्र के शीशटोला गया हुआ था। रात में वह अपने ननिहाल से घर वापस लौट रहा था। देर रात जैसे ही वह म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के समीप पहुंचा तेज गति के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान उधर से गुजर रही पीआरवी के जवानों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर पहुंचाया तथा घ...