सोनभद्र, दिसम्बर 3 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार की मौत हो गई। वह दुद्धी के मझौली गांव से किसी काम से कटौली जा रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल गौड़ पुत्र मोहन गौड़ बुधवार की शाम बाइक से किसी काम से कटौली गांव जा रहे थे। जैसे ही वे कटौली गांव के समीप पहुंचे, इसी दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया गया, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचन...