हापुड़, जनवरी 19 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ग्राम वझीलपुर में सोमवार की सुबह को छात्रों की एक बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इसमें बस में सवार छात्रों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और छात्रों को बस से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बस में सवार सात छात्रों के हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड पर स्थित एक स्कूल की बस छात्रों को लेकर किठौर रोड पर खरखौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अतराड़ा, ग्राम अटोला, पीरनगर सूदना होते हुए जब ग्राम वझीलपुर के पास पहुंची तो चालक बस पर नियंत्रण नहीं बना सका और बस अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गई। इससे बस में सवार बच्चों में अफरा तफरी मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे हैं लोग और मौके से गुजर रहे ल...