दुमका, जनवरी 21 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि।पर्यटक स्थल मसानजोर से वापसी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना मंगलवार शाम की है। पश्चिम बंगाल के सैंथिया शहर से एक बोलेरे गाड़ी में सवार होकर पिकनिक पार्टी मसानजोर डैम पहुंचे थे। सभी लोग पिकनिक का आनंद लेकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान मसानजोर के नाड़ातला गांव के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर रोड छोड़कर खेत मे उतर गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में सवारी को मामूली चोट आई है। जख्मी में कई महिला भी शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को रानी बहाल गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराई गई। बताया जा रहा है कि पिकनिक के दौरान बोलेरो चालक काफी मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था। लिहाजा गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत मे घुस गया। फोटो संख्या-18-घटना के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो...