गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर आरडीसी के सामने रविवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक कार हापुड़ तिराहे की ओर से आ रही थी। आरडीसी के सामने पहुंचते ही अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई। पलटने के दौरान कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे कराया और यातायात को सा...