फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- शमसाबाद, संवाददाता। दिल्ली मार्ग पर गुरुवार की रात खुड़नाखार गांव के सामने तेज रफ़तार कार खड्ड में जा गिरी। कार में सवार पंाच लोग घायल हुये। घटना को देखते हुये अफरा तफरी मच गयी। राहगीरों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने घटनाकी सूचना थाना पुलिस को दी।इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले घायल निजी वाहन से अस्पताल चले गये। कार क्षतिग्रस्त हो गयी है। पुलिस ने कार को फैजबाग चौकी में खड़ा करा दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज ऱफ्तार और अचानक जानवर सामने आ जाने का कारण मना जा रहा है। घटना को लेकर आस पास के लोग भी परेशान रहे। अनियंत्रित होकर कार खड्ड में गिरी पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल चले गये घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...