प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुद्ध पूर्णिमा पर लालगंज अझारा इलाके के श्रद्धालु मानिकपुर गंगा घाट गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान कर घर लौटते समय जैसे ही श्रद्धालुओं से भरा ऑटो संग्रामगढ़ के डांक बंगला होते हुए जलेसरगंज जाने वाले रोड पर अशोगी गांव के सामने पहुंचा। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस बुलाकर इलाज को सीएचसी भेजा। ऑटो पलटने से राजेश कुमार की 45 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.