चंदौली, दिसम्बर 20 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला चिकित्सालय भेजकर इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद चालक आटो छोड़कर फरार हो गया। बिसुपुर गांव के रहने वाले श्याम नारायण यादव का 26 वर्षीय अरविंद यादव और रामाश्रय यादव का 28 वर्षीय पुत्र अरविंद उर्फ भांगी शुक्रवार को किसी काम से पक्खोपुर गये थे। काम के बाद देर शाम को दोनों आटो से घर लौट रहे थे। तभी सिकरौरा गांव के समीप आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.