भागलपुर, जुलाई 21 -- कहलगांव(भागलपुर), निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के एनएच 80 घोघा बाजार की मजार के पास शनिवार की देर रात्रि हाईवा ने खड़े हाईवा को पीछे से ठोकर मार दी। इसमें पीछे के हाईवा का चालक सीट पर ही फंसा रह गया। सूचना पाकर घोघा थाना की पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को किसी तरह निकाला गया और उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल कहलगांव भेजा गया। उपचार के क्रम में चालक की मौत हो गई। मृत चालक की पहचान छपरा जिला, दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के गुप्ता राय के पुत्र लालाबाबू राय (35 वर्ष) के रूप में हुई। लाल बाबू राय एनएच 80 सड़क निर्माण कंपनी टीटीसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड का हाईवा पिछले दो साल से चला रहा था। शनिवार की रात्रि को मिर्जाचौकी से छर्री लेकर पन्नूचक गांव के आगे कंपनी के मिलर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.